पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रंगीन मतदाता सूची का काम 20 तक पूरा करें

रंगीन मतदाता सूची का काम 20 तक पूरा करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | ऐसे मतदाता जिनके मतदाता सूची में रंगीन फोटो नहीं लग पाए हैं उनके फोटो मतदाता सूची में बदले जाने हैं। इस कार्य को 20 अप्रैल से पहले-पहले पूर्ण कर लें ताकि बीएलओ द्वारा एकत्रित की गई फोटो को ईआरएमएस में अपलोड कर इस कार्य को पूर्ण किया जा सके। यह आदेश उप मंडलाधीश एवं निर्वाचन पंजीयन अधिकारी सरजीत नैन ने दिए। वे यहां किसान विश्राम गृह में टोहाना विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी और सुपरवाइजरों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

कानूनगो राज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला में मतदाताओं के पहचान पत्र में शुद्धिकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कानूनगो ने कहा कि संबंधित बीएलओ को अलॉट किए गए बूथ के जिन मतदाताओं के फोटोग्राफ लिए जाने शेष हैं, उन सभी की रंगीन फोटो लेकर अपने सुपरवाइजर या जिला चुनाव कार्यालय में जमा करवाए ताकि निर्धारित लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त किया जा सके।

खबरें और भी हैं...