अनाज मंडी में आ रही लिफ्टिंग की समस्या
लिफ्टिंग न होने से किसान नहीं ला रहे मंडी में फसल
भास्कर न्यूज | टोहाना
अनाज मंडी में गेहूं की बोली तो शुरू हो गई लेकिन अब तीनों अनाज मंडियों में गेहूं बैगों से अट गई हैं। जिससे मंडियों में आवागमन ठप हो गया है। हालांकि अधिकारी दावा कर रहे हैं शनिवार से गेहूं के बैगों की लिफ्टिंग शुरू हो जाएगी लेकिन यह तो समय बताएगा। फिलहाल लिफ्टिंग न होने के कारण न तो किसान अपनी फसल ला पा रहे हैं और व्यापारी भी गेहूं न उठने के कारण परेशान हो रहे हैं।
प्रशासन ने किसानों के जाम के चलते खरीद एजेंसियों से गेहूं की खरीद तो शुरू करवा दी लेकिन खरीदे गए गेहूं की लिफ्टिंग न होने के कारण अब एक और समस्या सामने खड़ी हो गई है। इस समस्या के समाधान के लिए नई अनाज मंडी के हनुमान मंदिर में आढ़तियों व ठेकेदार के बीच बैठक भी की गई। जिसमें आढ़तियों ने ठेकेदार से लिफ्टिंग करवाए जाने की मांग की।