पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दोस्त की पत्नी को शादी का झांसा देकर कई माह तक दुष्कर्म करने वाला नामजद

दोस्त की पत्नी को शादी का झांसा देकर कई माह तक दुष्कर्म करने वाला नामजद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला पुलिस ने दोस्त की प|ी को शादी का झांसा देकर पहले अवैध संबंध व एमएमएस बनाने फिर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को नामजद किया है। पुलिस ने नजदीकी गांव निवासी पीड़िता की शिकायत में रत्ताखेड़ा निवासी अमरजीत सिंह के खिलाफ धारा 323, 342, 376(2)एन व 506 आईपीसी के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम भेजी है। आगे की कार्रवाई गुरुग्राम पुलिस द्वारा की जाएगी।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि चूंकि आरोपी उसके पति के साथ काम करता था इसलिए उसका उनके घर आना जाना हो गया। फिर वह उसके पति व परिजनों की अनुपस्थिति में आने लगा तथा बातों बातों में उसने उसके साथ जबरन अवैध संबंध बना लिए। उसके बाद वह गांव में आकर उससे दुष्कर्म करने लगा। फिर जून 2017 में वह उसे भगाकर अमृतसर ले गया तथा कुछ दिन साथ रखा। उसके बाद पुलिस उसे धारा 346 के तहत दर्ज मामले में अमृतसर से ले आई। आरोपी की धमकी से डरकर उन्होंने उसके खिलाफ बयान नहीं दिए। उसके बाद वह उसे गुरुग्राम ले गया तथा वहां कई माह तक उसे एक मकान में नजरबंद कर उससे दुष्कर्म करता रहा।

जब उसने अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर उसने उसके साथ मारपीट भी की। महिला ने बताया कि उसके बाद वह किसी तरह वहां से भाग कर यहां आ गई। उसने न्याय की गुहार करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...