पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नप ने गोवंश के लिए दिया 5 लाख का चेक

नप ने गोवंश के लिए दिया 5 लाख का चेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | नगर परिषद ने शिव नंदीशाला में गोवंश के भरणपोषण के लिए पांच लाख रुपये का चेक दिया है। नगरपरिषद प्रधान कुलदीप सिंह, उपप्रधान मंजू मेहता, पार्षद राजपाल सैनी, शशि बाला व सतबीर कौर ने नंदीशाला की कमेटी को पांच लाख का चेक दिया। नंदीशाला संयोजक धर्मपाल सैनी ने बताया कि हरियाणा की पहली ऐसी नंदीशाला है जो पूरे हरियाणा के लिए मॉडल रही है और उसी तर्ज पर पूरे हरियाणा में नंदिशालायें बन रही है। विधायक सुभाष बराला ने भी नप को 70 हजार रुपये प्रति माह देने की सिफारिश की थी। इस अवसर पर नंदीशाला संरक्षक दलीप सैनी, प्रधान बंसी लाल, सरदारा राम, राम कुमार, जिले सिंह, छित्तर सैनी, महेंद्र सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...