पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन

रोडवेज कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन द्वारा दिया जा रहा धरना 12वें दिन में प्रवेश कर गया। धरने की अध्यक्षता संगठन सचिव अस्मत खान ने की। राज्य प्रधान इन्द्र सिंह बधाना ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लेकर 19 अप्रैल को प्रदेशभर में 10 से 12 बजे तक सभी डिपो पर प्रदर्शन किए जाएंगे और महाप्रबंधकों के माध्यम से महानिदेशक को ज्ञापन भेजे जाएंगे। 21 अप्रैल को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को ज्ञापन दिया भी जाएगा। अगर फिर भी सरकार व अधिकारी कोई उचित कार्रवाई नहीं करते तो 21 अप्रैल के बाद किसी समय भी फतेहाबाद डिपो को बंद कर दिया जाएगा। विस्तृत समाचार पेज 6 पर

खबरें और भी हैं...