पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत जैसी संस्कृति कहीं नहीं : बराला

भारत जैसी संस्कृति कहीं नहीं : बराला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुगलकाल व अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान भारत के स्वर्णिम इतिहास को खत्म करने के अनेकों प्रयास किए गए तथा हर वो संभव कार्य किया गया जिससे हमारे महान पुरुषों व अपने जीवन का बलिदान करने वाले वीरों के जीवन के प्रति सम्मान न पैदा हो, लेकिन इसके बावजूद आज भी हमारे महान संस्कृति पूरे विश्व में अपनी पैठ रखती है व भारत जैसी संस्कृति पूरे विश्व में कहीं नहीं है।

यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सुभाष बराला ने अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह में कही। समारोह में डीएवी स्कूल व बजरंग मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक व योग क्रियाओं की प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थिति को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, एडवोकेट विक्रम प्रभाकर, कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान तरसेम बांसल, राज कुमार बॉबी व गांव फरेनकलां सरपंच सत्यवान शर्मा पहुंचें तथा मुख्य यजमान के रूप में पूर्व प्रधान बलबीर शर्मा, उप-प्रधान मदनलाल शर्मा, धर्मबीर शास्त्री, राजीव शास्त्री व रामदेव गालव ने शिरकत कर हवन-यज्ञ में आहुति डाली। इस दौरान डीएसपी जोगिंद्र शर्मा, सेंसर बोर्ड के सदस्य कामराज पंडित व अतंरराष्ट्रीय मानवाधिकार काउंसिल के राष्ट्रीय कानूनी सचिव नवनीत शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रधान नरेश शर्मा द्वारा आए अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया। समारोह के दौरान कुशल मंच संचालन सुधीर शर्मा ने किया। इस मौके पर पुरुषोत्तम शर्मा, रामदेव भारद्वाज, जिले सिंह शर्मा, सरपंच ईश्वर शर्मा व अमरपाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को सम्मानित करते आयोजक।

हर साल 100 घंटे स्वच्छता के नाम की शपथ दिलाई

स्वच्छता अभियान के तहत शपथ लेते हुए नगर परिषद् चेयरमैन दर्शन नागपाल, भाजपा नेता डॉ. आत्मप्रकाश मेहता, पार्षद नरेश बजाज, पार्षद राकेश गंभीर, पार्षद शम्मी ढींगड़ा, नगर परिषद् कर्मचारी व अन्य।

भास्कर न्यूज | फतेहाबाद

नगर परिषद प्रशासन की ओर से बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसकी अध्यक्षता नप प्रधान दर्शन नागपाल ने की। अभियान की शुरूआत थाना रोड शहीद उद्यम सिंह पार्क से की गई। विभिन्न बाजारों में सफाई कराई गई।

इस दौरान प्रधान ने मौजूद लोगों व कर्मचारियों को हर साल 100 घंटे स्वच्छता के नाम पर देने की शपथ भी दिलाई। इसमें कहा गया कि हम हर वर्ष 100 घंटे यानिकी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग देंगे। न गंदगी करने दुंगा न करूंगा।

इस मौके पर पार्षद राकेश गंभीर, नरेश बजाज, शम्मी ढींगड़ा, आत्म प्रकाश मेहता, भाजपा शहरी प्रधान राजेंद्र सिंह पूर्व बीडीपीओ, कंवल चौधरी, अवतार मोंगा, हंस राज सचदेवा, नप एसआई शिव कुमार, दीनानाथ सोनी, सीता राम सोनी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...