पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बौद्धिक विकास के लिए स्वच्छता जरूरी

बौद्धिक विकास के लिए स्वच्छता जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भौतिक, सामाजिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए स्वच्छता भी बेहद जरूरी है। यह बात उन्होंने नगर परिषद में स्वच्छता अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।

बराला ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान में भागीदार बनाया जाएगा। अभी तक के अभियान में जनता का अपार समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत का लक्ष्य सरकार द्वारा देश को स्वच्छता के प्रतीक के रुप में पेश करना है। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन कुलदीप सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन रिंकू मान, निगरानी समिति संयोजक नरेंद्र गर्ग, कमल गुप्ता, नगर पार्षद वेद जांगड़ा, तिलक भाटिया, राम देव भारद्वाज, निजी सचिव कृष्ण नैन, ईश्वर मुंड उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...