पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन, मांगंे न मानने पर डिपो बंद करने की चेतावनी

रोडवेज कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन, मांगंे न मानने पर डिपो बंद करने की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन द्वारा दिया जा रहा धरना 12वें दिन में प्रवेश कर गया। धरने की अध्यक्षता संगठन सचिव अस्मत खान ने की। राज्य प्रधान इन्द्र सिंह बधाना ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लेकर 19 अप्रैल को प्रदेशभर में 10 से 12 बजे तक सभी डिपो पर प्रदर्शन किए जाएंगे और महाप्रबंधकों के माध्यम से महानिदेशक को ज्ञापन भेजे जाएंगे। 21 अप्रैल को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को ज्ञापन दिया भी जाएगा। अगर फिर भी सरकार व अधिकारी कोई उचित कार्रवाई नहीं करते तो 21 अप्रैल के बाद किसी समय भी फतेहाबाद डिपो को बंद कर दिया जाएगा और नौबत आने पर प्रदेशभर के डिपो बंद करने के लिए हरियाणा रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति पीछे नहीं हटेगी

धरने में राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना, उपप्रधान प्रदीप शर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मदन लाल, सिरसा जिले से रिषी राज, पटवार एसोसिएशन प्रधान अशोक कुमार पटवारी ने कहा कि सब डिपो टोहाना में ड्यूटी इंस्पेक्टर रामचंद्र जो मुख्यालय चंडीगढ़ द्वारा पेड़ काटने व भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिया जा चुका है और जांच कर हटाया जाए। कर्मचारी नेता ईश्वर सिंह बूरा के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाए और उस पर दर्ज झूठा मुकदमा रद्द किया जाए। धरने पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ से गुरजीत सिंह, ओमप्रकाश पिलानी, सब डिपो प्रधान चंद्रभान, ईश्वर सिंह, सतबीर सिंह, वेदप्रकाश, शमशेर सिंह, बलजीत सिंह, अशोक कुमार, राम कुमार, धर्मवीर सिंह, कपूर सिंह, हरपाल सिंह, विनोद कुमार, महीपाल, रमेश व सिकन्दर सिंह आदि मौजूद थे।

टोहाना। बस स्टैंड पर मांगों को लेकर धरना देते रोडवेज कर्मी।

खबरें और भी हैं...