एसवीएम स्कूल में नृत्य स्पर्धा
एसवीएम स्कूल में नृत्य स्पर्धा
टोहाना सिटी | एसवीएम स्कूल में बैसाखी का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक विभाग के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर दूसरी कक्षा के लड़कियों ज्योति, मुस्कान, प्रणीत ,निशा सैनी तथा ईशिका ने पंजाबी गीत लांग लाची पर डांस करके सभी को मंत्र मुग्ध किया।
बैसाखी पर ग्रीन वैली स्कूल में कार्यक्रम
बलियाला | गांव नंगल ढाणी स्थित ग्रीन वैली कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को बैसाखी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच दस्तार सजाओ व सिख धर्म पर आधारित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधकीय समिति के गुरविंद्र सिंह खोखर, प्राचार्या मंजू मेहता, तारा सिंह रंगा व जगतार सिंह आदि मौजूद थे।