विद्यार्थियों ने अपने पेरेंटस को कंप्यूटर के गुर सिखाए
टोहाना | विद्यार्थियों की ओर से अर्जित किए गए ज्ञान को अभिभावकों के साथ साझा करने के उद्देश्य से पुष्प इंफोटेक पर विद्यार्थियों ने अपने माता पिता या परिजनों को कंप्यूटर चलाना सिखाया। संस्थान के निदेशक जगदीश पाहवा ने बताया कि जैसे एक किसान अपनी लहराती फसल को देखकर आनंदित होता है वैसे ही अभिभावकों व अध्यापक भी अपने बच्चों व शिष्यों को ज्ञान से लबालब देख प्रफुल्लित होते हैं।
उन्होंने कंप्यूटर व इंटरनेट के महत्व पर प्रकाश डाला। वीडियो फिल्म के माध्यम से भविष्य में होने वाले तकनीकी बदलाव व उसके आम जिंदगी पर पडऩे वाले प्रभाव पर भी चर्चा की। सेंटर एग्जीक्यूटिव प्रबंधक अभिषेक पाहवा ने सभी अभिभावकों का स्वागत किया। इस अवसर पर सतीश कुमार, वीना रानी, सुरेंद्र सिंह, मनजोत सिंह, कर्णजीत कौर, रानी देवी, मंजू पंवार, विधि जैन, पूनम, जोनी, खुशी राम, सुखदीप कौर, अमरजीत कौर व सुनीता जांगड़ा आदि दर्जनों अभिभावकों ने कंप्यूटर ज्ञान प्राप्त किया।
पुष्प इंफोटैक पर अपनी मां को कंप्यूटर सिखाती एक छात्रा।