सेवा भारती संस्था की ओर से बैसाखी पर हवन
टोहाना सिटी | सेवा भारती संस्था द्वारा इंदिरा कॉलोनी में संचालित सिलाई सेंटर पर शनिवार को बैसाखी के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ की अध्यक्षता प्रेमलता अरोड़ा ने की। हवन यज्ञ में मुख्य यजमान की भूमिका वार्ड के समाजसेवी कश्मीर सिंह व शकुंतला देवी ने निभाई। इस मौके पर सभी उपस्थितजनों हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डालकर क्षेत्र की सुख समृद्धि व शांति की कामना की। हवन यज्ञ के पश्चात सेंटर की शिक्षार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। इस मौके पर तरसेम कुमार, बालकृष्ण भाटिया, केएल रेल्हन, सत्यप्रकाश शर्मा, जगन्नाजगन्नाथ गोयल, हरिचंद, मनफूल शर्मा, पृथ्वी सिंह, प्रेम प्रकाश शास्त्री, प्रवीण नागपाल, दयानंद वर्मा आदि उपस्थित थे।