पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरिजन मोहल्ला अब रविदास नगर व बुढ़लाडा काॅलोनी बनी डॉ. अाम्बेडकर नगर

हरिजन मोहल्ला अब रविदास नगर व बुढ़लाडा काॅलोनी बनी डॉ. अाम्बेडकर नगर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अश्विनी शर्मा | टोहाना सिटी

शहर के प्रमुख मोहल्लों को अब नई पहचान मिली है। नगर परिषद ने पार्षदों के प्रस्ताव के बाद नए नामों को हरी झंडी दे दी है और नए नामों के बोर्ड भी लगवा दिये गये है। 7 फरवरी को आयोजित नगर परिषद की बैठक में वार्ड 17 की पार्षद वीना रानी व 18 के पार्षद दीपक खोबड़ा ने उनके वार्ड में स्थित दो स्थानों के नाम को लेकर प्रस्ताव रखा था। सदन की सहमति के बाद नप ने दोनों मोहल्लों के नाम बदल दिये हैं। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

वार्ड नंबर 18 में अंबेडकर के समीप स्थित हरिजन मोहल्ले को रविदास नगर के नाम से जबकि वार्ड नंबर 17 में स्थित बुढलाडा काॅलोनी को डॉ. भीमराव आम्बेडकर नगर के नाम से प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है तथा दोनों स्थानों पर उक्त नए नाम के बोर्ड पर लगवा दिए गए है ताकि इन दोनों स्थानों को नई पहचान के साथ पुकारा जा सके। वहीं शहर में अन्य कई स्थानों के नामों के परिर्वतन को लेकर भी आगे हैं तथा जिन्हें इसी तरह से बैठक में नाम परिवर्तन को लेकर अपना प्रस्ताव रखना होगा।

नप ईओ प्रदीप हुड्डा का कहना है कि जिन पार्षदों को वार्डवासियों की मांग अनुसार नाम परिर्वतन करवाना है तो वह नप की अगली बैठक में पार्षदों की उपस्थिति में प्रस्ताव रख सकता है। सदन की सहमति के बाद उन प्रस्तावों पर विचार कर आगामी कार्रवाई के लिए भेज सकते हैं।

खबरें और भी हैं...