पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 लाख रुपये की डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

30 लाख रुपये की डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के रेलवे स्टेशन के पास 8 नवंबर 2017 की दोपहर एक मकान में महिला को बंधक बनाकर 30 लाख रुपये की डकैती मामले में जमालपुर शेखां निवासी अमन कुमार उर्फ साेनू को गिरफ्तार है। वह वारदात का मास्टर माइंड था। उसे जमालपुर शेखां फाटक के पास पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपित के अनुसार अभी तक उसे डकैती की राशि में से केवल 50 हजार रुपये ही मिले हैं।

डीएसपी जोगेंद्र शर्मा व सीआईए प्रभारी जय भगवान ने बताया कि आरोपी अमन अनाज मंडी में पेस्टीसाइड दवाओं का व्यवसाय करने वाले हरबिलास गुप्ता पुत्र बीएसएनएल के सेवानिवृत अधिकारी सूरजभान गुप्ता, जोकि गांव में उनके पड़ोसी रहे हैं, के साथ अपने भैंसों के व्यापार के लिए ब्याज पर रुपयों का लेन देन करता था। इससे उसे जानकारी रहती थी कि हरबिलास के पास हर समय रुपये रहते हैं लेकिन उन्हें इस बात का अहसास नहीं था कि वहां से 30 लाख रुपये मिल जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी पहचाने जाने के डर से डकैती करने स्वयं नहीं गया बल्कि उसने अपने साथियों को पूरी रूपरेखा तैयार कर बताया था। जिस पर उन्होंने पहले रैकी की उसके बाद जब देखा कि घर में अकेली महिला है तो दोपहर करीब ढाई बजे घर में घुसे तथा हरबिलास की प|ी रूपाली को बाथरूम में बंद कर वहां से 30 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। डकैती के बाद वे किधर भागे तथा पांच महीने तक कहां रहे इस बारे में अन्य आरोपियों की गिरफ्तार के बाद ही खुलासा किया।

खबरें और भी हैं...