भाजपा सरकार ने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया : बराला
प्रदेश में सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। योग्य बेरोजगारों को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बरालाने मॉडल टाउन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित धन्यवाद समारोह में कही। यहां पहुंचने पर एसोसिएशन प्रधान बजरंग गोयल, डॉ. शिव सचदेवा, प्रवीण चौधरी, नरसी सिंह, एडवोकेट डीके सिंगला, नंद लाल गर्ग, अमृत जैन, रमेश गर्ग व बसेसर बांसल आदि ने उनका स्वागत किया।
एसोसिएशन द्वारा मॉडल टाउन को हुडा विभाग से नगर परिषद में स्थानांतरित करवाने के लिए आयोजित सम्मान व धन्यवाद समारोह में बराला ने कहा कि देश व प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है, तभी से व्यवस्था परिवर्तन का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि मॉडल टाउन में एक ओपन जिम बनाने की घोषणा तथा कम्युनिटी सेंटर बनाने आश्वासन दिया। समारोह में पवन बंसल, रजनीश बंसल, प्रमोद मोदी, सुभाष गोयल, राज पंसारी, दया प्रकाश, देवराज अरोड़ा, भूषण बंसल, नरेंद्र गर्ग, कृष्ण नैन, विनोद बंसल, प्रेम गर्ग, सुशील गुप्ता, पंडित कामराज, मनोज, ललित प्रभाकर, ज्ञानीराम बांसल, हरीश भाटिया, बंसीलाल अरोड़ा, आदित्य भटनागर, विजय गोयल, विजय बंसल व कुश भार्गव आदि उपस्थित थे।
ऐसे बहादुर पुलिस कर्मियों पर समाज के लोग नाज करते हैं
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भूना के गेहूं के खेत मे लगी आग पर काबू करके पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने बहादुरी का परिचय दिया है। ऐसे बहादुर पुलिस कर्मियों पर समाज के लोग नाज करते हैं। उन्होंने कहा कि भूना एसएचओ राजेश कुमार, एएसआई कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कैलाश, कृष्ण कुमार, कर्मबीर सिंह व सीआईडी हेड कांस्टेबल दलजीत सिंह सहित ग्रामीण रामचंद्र, मक्खन लाल, संदीप, कश्मीर, सूरज, सोनू व रविंद्र आदि को प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने कठिन परिस्थितियों में गेहूं के खेत में लगी आग पर काबू करके एक मिसाल कायम की है।
टोहाना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को सम्मानित करते हुए मॉडल टाउन वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य।