मलोट रोड पर दुकान से चोरी करते पकड़ा, दूसरा भाग गया
डबवाली में मलोट रोड स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी के इरादे से आए चोरों पर लोगों की नजर पड़ गई और आसपास के लोगों ने एक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया।
मलोट रोड पर स्थित सरस्वती बुक डिपो पर बीती रात चोरी करने के इरादे से चोरों ने शटर का ताला तोड़ा ही था कि आसपास के लोगों ने एक को मौके पर ही दबोच लिया जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। इस दौरान दुकान मालिक को सूचित किया। दुकान मालिक रविंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पकड़े गए एक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
अबूबशहर में किसान की करंट की चपेट में आने से जान गई
सिरसा | गांव अबूबशहर में रविवार रात करंट लगने से किसान की मौत हो गई। गांव अबूबशहर निवासी पवन पुत्र कृष्ण लाल ट्रैक्टर-ट्राली में लकडिय़ां लेकर आया। बताया गया कि पवन घर के समीप जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली से लकडिय़ां उतरने के लिए ट्राली को लिफ्ट से उठाया इस दौरान दीवार के साथ लगे ट्रांसफार्मर से गुजर रही हाइवोल्टेज की तारों से ट्राली में करंट प्रवाहित हो गया। करंट इतना अधिक तेज था कि इससे पवन गंभीर रुप से झुलस गया। गंभीर अवस्था में उसे डबवाली के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रैफर कर दिया। सिरसा के नगारिक अस्पताल में उपचार के दौरान पवन की मौत हो गई।