नहर का पानी कम हुआ तो निकली कार, बड़ी वारदात होने की आशंका
टोहाना | भाखड़ा नहर प्रबंधन बीएमबी द्वारा 15 दिन के लिए नहरबंदी की गई है। यह नहरबंदी 24 अप्रैल तक जारी रहेगी। नहरबंदी होते ही दर्जनों लोग अपनी किस्मत को आजमाने के लिए नहर में उतर गए। इस बीच सोमवार को नहर से एक कार निकली है। नहर में सामान तलाशने के लिए उन्होंने सबसे अधिक महत्व नहर पुल के एरिया को दिया। उनका मानना है कि श्रद्धालुजन अधिकतर कीमती सामान को नहर पुल से गिराते हैं जो ऊंचाई से गिरने के बाद पुल के आसपास की नहर की तली में बैठ जाता है। इसलिए वे सबसे पहले वहीं तलाश करते हैं। यहां बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व नहर बंदी के दौरान भाखड़ा नहर में एक ट्रैक्टर, कार व बाइक भी बरामद हुए थे जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। नहरबंदी होने पर शहरवासी में भी कौतुहल बना हुआ है तथा वे भी सुबह शाम नहर का चक्कर लगाकर देख रहे हैं कि देखें नहर में क्या मिला है। शहर पुलिस भी इस पर नजर रखे हुए है ताकि यदि कुछ संदिग्ध सामान मिलता है तो उसकी जांच कर किसी गिरोह का पता लगाया जा सके।
टोहाना। नहरबंदी के चलते भाखड़ा नहर से निकली कार।