समैण में खसरा रुबेला अभियान को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई
टोहाना | गांव समैण में खसरा रुबेला अभियान को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। पीएचसी मेंं आयोजित बैठक में अभियान के इंचार्ज डॉ. कुनाल वर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान की सफलता के टिप्स देते हुए बताया कि यह अभियान 25 अप्रैल को शुरू किया जाएगा। उन्होंने इस टीकाकरण से उक्त बीमारियों के बचाव व लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाने के बारे में भी बताया।