पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टोहाना के जलघरों में 3 दिन का पानी, 24 अप्रैल तक एक दिन छोड़कर मिलेगा

टोहाना के जलघरों में 3 दिन का पानी, 24 अप्रैल तक एक दिन छोड़कर मिलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना। नहरबंदी के चलते खाली हुई भाखड़ा नहर का दृश्य।

लोगों को आ सकती है पेयजल की किल्लत

शहर के मुख्य क्षेत्रों में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए शहर के मुख्य जलघर में बने दो आपातकालीन टैंकों के भरोसे पेयजल आपूर्ति है। अब उनमें भी स्टोर किया पानी खत्म होने लगा है और केवल तीन दिन नियमित सप्लाई करने पर वह भी खत्म हो जाएगा। जिसके कारण पेयजल की बड़ी किल्लत शहरवासियों के सामने आ सकती है।

24 तक विभाग का सहयोग करें

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शहरवासियों के लिए विशेष गाइड लाइन जारी की है कि 24 अप्रैल तक विभाग का सहयोग करें। अनावश्यक कार्यों के लिए पानी का उपयोग न करते हुए पेयजल की बचत करें ताकि आपातकालीन स्थिति में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सप्लाई का शेड्यूल जारी : एसडीओ

इस बारे जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ आदर्श सिंगला ने बताया कि रिजर्व टैंकों में विभाग के पास केवल तीन दिन के लिए पेयजल बचा है तथा नहरबंदी के 8 दिन बचे है तो विभाग ने यह निर्णय लिया है कि शहर में एक दिन छोड़कर पेयजल की सप्लाई दी जाएगी तथा सप्लाई का समय सुबह का वही रहेगा जिस समय पहले आती थी।

खबरें और भी हैं...