पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 134ए को लेकर निजी स्कूल संचालक आज देंगे धरना

134ए को लेकर निजी स्कूल संचालक आज देंगे धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना। 134ए के विरोध में बैठक करते निजी स्कूल संचालक।

भास्कर न्यूज | टोहाना

सरकार की तरफ से 134ए के तहत दाखिलों को लेकर निजी स्कूलों की मांग न मानने के विरोध में निजी स्कूल संचालक सोमवार सुबह 11 बजे डॉ. अांबेडकर चौक पर धरना देकर रोष जताएंगे। इसी को लेकर आदर्श हाई स्कूल में क्षेत्र के सभी प्राइवेट स्कूल संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 134 ए के तहत स्कूल के समक्ष आ रही समस्याओं बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल संघ के शहरी प्रधान धर्मपाल सैनी व सांझा मंच के प्रधान रणधीर पूनिया ने बताया कि स्कूलों के खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठी व भ्रामक ब्यानबाजी की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रीन वैली स्कूल के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की समस्त स्कूल निंदा करते हैं और भविष्य में भी यदि किसी द्वारा सोशल मीडिया पर किसी भी विद्यालय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई तो उसके खिलाफ आईटी सैल की व मानहानि का केस दर्ज करवाया जाएगा। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव सैनी ने कहा कि सरकार गरीबों को पढ़ाने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल गरीब बच्चों को 10 प्रतिशत नहीं बल्कि सौ प्रतिशत पढ़ाने को तैयार है लेकिन सरकार को इसके बदले सरकार रीइंबर्समेंट दे ताकि स्कूल की व्यवस्था की जा सके। बैठक में भजन कंबोज, गौरव भुटानी, सुरेश भुटानी, जगजीत हुड्डा, अंजू वर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...