टोहाना | नागरिक अस्पताल 16 अप्रैल से अब प्रतिदिन सुबह 8 बजे खुला करेगा। एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार 16 अप्रैल से 15 अक्टूबर तक अस्पताल सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक खुला रहेगा। इसके अलावा आपात सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।