पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मचारियों के काम पर न लौटने और खराब लाइटों के कारण शहीद मदन लाल ढींगड़ा टाउन पार्क की हालत हुई बदहाल

कर्मचारियों के काम पर न लौटने और खराब लाइटों के कारण शहीद मदन लाल ढींगड़ा टाउन पार्क की हालत हुई बदहाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अश्विनी शर्मा | टोहाना सिटी

हिसार रोड स्थित शहीद मदन लाल ढींगड़ा टाउन पार्क व रेलवे रोड स्थित कल्पना चावला पार्क में पिछले एक महीने से अनुबंधित कर्मचारियों के कार्य को सुचारू न करने से खराब लाइटों व सफाई व्यवस्था चरमराने पर पार्क की हालत दयनीय बनती जा रही है। कर्मचारियों के दोबारा अनुबंध पर नियुक्ति को कितना समय लगेगा, अधिकारी भी नहीं जानते।

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र ठकराल, शंकर कुमार, सुनील कुमार, दिनेश्वर व दलबीर सिंह आदि का कहना है कि टाउन पार्क शहर का सबसे प्रमुख पार्क बन चुका है, जिसमें शहरवासी व आसपास के गांव से भारी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चें शाम ढलते ही आना शुरू हो जाते हैं। लेकिन जैसे ही सूर्यास्त होता है तथा अंधेरे की शुरूआत होती है तो खराब पड़ी लाइट्स की वजह से पार्क में अंधेरा छा जाता है, जिसके कारण पार्क में घूमने व सैर करने आने वाले लोग अंधेरे के चलते घरों की ओर मायूस होकर लौटने शुरू हो जाते हैं। सभी ने मांग की है कि पार्क की खराब पड़ी लाइटों को तुरंत ठीक करवाया जाए।

टाउन पार्क में 5 जबकि कल्पना चावला पार्क में 4 की है तैनाती

शहर के प्रमुख पार्क शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क में 5 कर्मचारी देखरेख करते हैं जिसमें एक रात्रि चौकीदार, एक इलेक्ट्रीशियन, एक सफाई कर्मचारी व दो घास व पौधों की देखरेख करते है, ऐसे ही कल्पना चावला पार्क में एक सफाई कर्मचारी, एक इलेक्ट्रीशियन व दो घास व पौधों की देखरेख का कार्य देखते है। लेकिन एक महीने कर्मचारी बिना अनुबंध के कार्य करने में असमर्थ हैं।

नप करती है दोनों पार्क की देखरेख

बता दें कि शहर के दोनों की पार्क की देखरेख की जिम्मेदारी नगर परिषद की है तथा नप के द्वारा ही उक्त देखरेख करने वाले कर्मचारियों के साथ अनुबंध होता है। लेकिन पिछले वर्ष के अनुबंध के तहत पूरे 30 दिन बीत चुके है, जिसके चलते सभी कर्मचारी नए अनुबंध होने बिना कार्य पर नहीं लौट पा रहे है।

मई में किया जाएगा नया अनुबंध और लाइट की जाएंगी दुरुस्त : नप प्रधान

नप प्रधान कुलदीप कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के नए अनुबंध को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। दोनों पार्क की देखरेख कर्मचारियों के नए अनुबंध मई के पहले सप्ताह हो जाऐंगे तथा खराब लाइटों को तुरंत प्रभाव से दुरूस्त करवा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...