चंद्र बनी मिड डे मील वर्कर्स यूनियन टोहाना की प्रधान
टोहाना | मिड डे मील वर्कर यूनियन टोहाना का सम्मेलन शहीद भगत सिंह भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्यातिथि के तौर पर यूनियन की जिला प्रधान गगनदीप कौर ने भाग लिया। इस अवसर पर सीटू के जिला प्रधान जगतार सिंह, जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा भी मौजूद रहे। सम्मेलन में मई माह में यूनियन के जिला सम्मेलन के आयोजन को लेकर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि 29 अप्रैल को सर्व कर्मचारी संघ की जींद में होने वाली रैली में मिड डे मील वर्कर्स बढ़-चढ़कर भाग लेंगी। इस अवसर पर यूनियन की टोहाना कार्यकारिणी के चुनाव भी करवाए गए। इसमें सर्वसम्मति से चंद्र समैण को प्रधान, नरेंद्र कौर लल्लूवाल को उपप्रधान, रोशनी सिंबलवाला को सचिव, गुरमीत इंद्राछुई को सहसचिव चुना गया। कमलेश कन्हड़ी, प्रेमलता टोहाना, कमला, प्रकाश, रामप्यारी, परमजीत व पुष्पा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।