भगवान परशुराम जयंती समारोह 18 को
टोहाना सिटी | अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को समारोह का आयोजन किया जाएगा। सभा के प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि समारोह के दौरान मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सुभाष बराला शिरकत करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान तरसेम बांसल, प्रसिद्ध उद्योगपति राज कुमार बॉबी व गांव फ्रेनकलां सरपंच सत्यवान शर्मा पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में पूर्व प्रधान बलबीर शर्मा, उप-प्रधान मदनलाल शर्मा, धर्मबीर शास्त्री, राजीव शास्त्री व रामदेव गालव पहुंचेंगे।