पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीवर ओवरफ्लो होने से नागरिक अस्पताल में जमा हो रही गंदगी

सीवर ओवरफ्लो होने से नागरिक अस्पताल में जमा हो रही गंदगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल, जहां लोगों को स्वास्थ किया जाता है लेकिन टोहाना का नागरिक अस्पताल तो इन दिनों लोगों को स्वस्थ कम बीमार अधिक कर रहा है। अस्पताल परिसर में चारों ओर सीवरेज का बदबूदार पानी जमा है जिस कारण वहां आने वाले रोगी तो दवा लेकर ठीक हो रहे हैं लेकिन उनके साथ आने वाले लोग अनजाने में ही बीमार हो रहे हैं। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो अस्पताल के भवन को भी खतरा हो सकता है।

करीब 40 साल पहले निर्मित अस्पताल समय के साथ अब मुख्य सड़क से काफी नीचा हो गया है। जिस कारण शहर के सीवरेज के ओवरफ्लो होते ही सारा पानी अस्पताल परिसर में जमा हो जाता है जो कई कई दिन जमा रहता है जिससे यहां पर बदबू का माहौल रहता है तथा मच्छरों की भरमार रहती है जिससे अनजाने में ही यहां आने वाले लोग बीमार हो रहे हैं।

अस्पताल के पश्चिम दिशा की ओर शव गृह बना हुआ है। जिसके संकरे रास्ते पर लंबे समय से सीवर का पानी जमा रहने से यहां पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। आए दिन डेड बॉडी को शव गृह में लाने ले जाने में लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अस्पताल के महिला व पुरुष वार्ड के पास सीवरेज का पानी जमा होने से वार्ड में रोगियों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है वहीं पास में ही तथा ओपीडी और दवा कॉम्पलैक्स है जहां लोग लोग मजबूरी में खड़े रहते हैं। कई बार गुहार करने के बावजूद भी इसे दुरूस्त नहीं करवाया जा रहा। जिस कारण कई बार लोग रोष भी जता चुके हैं।

स्टीमेट बनवाकर भिजवाया, बूस्टिंग स्टेशन बनाया जाएगा

एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है। अब यहां बूस्टिंग स्टेशन बनवाने के लिए करीब साढ़े 6 लाख रुपये का एस्टीमेट बनवाकर भिजवाया गया है। स्वीकृति मिलते ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...