कंप्यूटर लैब सहायक व कंप्यूटर टीचरों ने बराला को ज्ञापन दिया
टोहाना | जिला के कंप्यूटर लैब सहायकों व कंप्यूटर टीचरों ने मांगों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को ज्ञापन दिया। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरविंद्र सिंह गिल, जिला प्रधान सुनील बिश्नोई, सुखदीप सिंह, मांगे राम, कुलदीप, विजय धीमान, गुरजीवन, सतीश कुमार व देवी लाल आदि ने ज्ञापन में बताया कि मुख्यमंत्री ने 20 दिसंबर 2017 को कंप्यूटर टीचरों को पीआरटी स्केल 21715 रुपये व लैब सहायकों को स्किल्ड स्केल 11429 रुपये देने की घोषणा की थी।