पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समैण में लटक रही तारों से बड़े हादसे का अंदेशा

समैण में लटक रही तारों से बड़े हादसे का अंदेशा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव समैण में नांगला रोड के पास गली में काफी नीचे झूल रही बिजली की तारों से बड़े हादसे का अंदेशा बना हुआ है। बार बार गुहार के बावजूद भी बिजली निगम संज्ञान नहीं ले रहा जिस कारण ग्रामीणों में रोष फैला हुआ है।

ग्रामीण बहादर सिंह गिल, जिंदर, रमेश पांचाल, मंदीप गिल, सूरजभान जांगड़ा, रघवीर सिंह व वीरभान आदि ने बताया कि बिजली की तारें गली से मात्र दस-बाहर फुट ही ऊंची है जो किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकती है। उन्होंने बताया कि इस रास्ते रोजाना स्कूलों बसें गुजरती हैं जो तारों के साथ लगने से बाल-बाल बचती हैं।

उन्होंने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही से ऐसा लग रहा है कि विभाग शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। बता दें कि तीन दिन पहले बिजली की तारों की स्पार्किंग से जली गेहूं की फसल जल गई थी। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द बिजली की लटक रही तारों का समाधान किया जाए अन्यथा मजबूरन उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा।

टोहाना। नांगला रोड पर काफी नीचे लटक रही तारों को दिखाते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...