डीएवी स्कूल के बच्चों ने महात्मा हंसराज के आदर्श अपनाने का संकल्प लिया
टोहाना | डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा हंसराज जयंती समारोह का आयोजन किया गया। छात्र वेदांत ने महात्मा हंसराज के जीवन से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख किया। संगीत अध्यापक महेंद्र सिंह ने महात्मा हंसराज की महिमा में बड़े उपकार हैं तेरे हंसराज भुलाए कैसे, सुंदर भजन प्रस्तुत किया। प्राचार्या डॉ. माला उपाध्याय ने महात्मा हंसराज के जीवन, व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महात्मा हंसराज जी जैसे महान तपस्वी, आदर्श शिक्षक तपोनिष्ठ के तप का फल है कि देश और विदेश में डीएवी शिक्षण संस्थाएं गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कर रही हैं।