- Hindi News
- National
- 15 गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए मिलेगी पैसा, बीडीपीओ प्रपोजल बना भेजेंगे
15 गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए मिलेगी पैसा, बीडीपीओ प्रपोजल बना भेजेंगे
केंद्र सरकार द्वारा संचालित दीन बंधु ग्राम उदय योजना के लिए प्रदेश में कुल 2976 गांवों का चयन किया गया है जिनमें जिले के 15 गांव शामिल हैं। योजना के मुताबिक इन गांवों के विकास के लिए फंड मुहैया करवाया जाएगा ताकि इन गांवों के इंफ्रास्ट्रक्चर (आधार संरचना) को सुधारा जा सके। योजना के तहत चयनित गांवों से संभावित विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं।
चयनित गांवों में विकास के लिए फंड उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना के मुताबिक जिन गांवों की जनसंख्या 5 हजार से अधिक है उन गांवों को 5 करोड़ रुपये या जरूरत मुताबिक उससे अधिक तथा जिन गांवों की आबादी 5 हजार से कम है उन गांवों को डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इन गांवों की योजना बनाकर विकास कराया जाएगा तथा गांव में पेयजल से लेकर हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
चयनित गांवों में विकास कार्यों की सूची तैयार कर प्रस्ताव पारित कर खंड विकास पंचायत अधिकारी के माध्यम से जिला परिषद के सीईओ के पास भिजवाएंगे। प्रस्ताव में प्रत्येक विभाग के काम का अलग-अलग विवरण देना होगा ताकि उस विभाग के पास प्रस्ताव भेजकर एस्टीमेट बनवाए जा सकें।
दीन बंधु ग्राम उदय योजना के तहत जिले के 15 आैर प्रदेश के 2976 गांव चयनित
इन गांवों काे किया गया है चयनित
गांव ब्लॉक जनसंख्या
सनियाना टोहाना 6900
कुलां टोहाना 4365
धारसूल कलां टोहाना 4362
लहरियां टोहाना 3877
म्योंद कलां टोहाना 3245
जांडलीकलां टोहाना 5212
भट्टू फतेहाबाद 9504
बीघड़ फतेहाबाद 2325
दहमन फतेहाबाद 4244
अहरवां रतिया 7019
बराह रतिया 1023
दरियापुर रतिया 3112
हड़ौली रतिया 7795
लांबा जेलीवाला रतिया 3039
मालवाला रतिया 612
चयनित गांवों को प्रस्ताव देने को कहा है: दलाल
खंड विकास पंचायत अधिकारी रविंद्र दलाल ने कहा कि योजना के तहत चयनित गांवों को गांव के विकास संबंधी प्रस्ताव देने के लिए कहा गया है। प्रस्ताव मिलते ही उसे स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों के पास भिजवाया जाएगा।