- Hindi News
- National
- 30 लाख रुपये की डकैती मामले में गिरफ्तार आरोपी का दो दिन का रिमांड बढ़ाया
30 लाख रुपये की डकैती मामले में गिरफ्तार आरोपी का दो दिन का रिमांड बढ़ाया
करीब पांच माह पूर्व हुई 30 लाख रुपये की डकैती मामले गिरफ्तार आरोपी का दो दिन का रिमांड बढ़ाया गया है। सीआईए प्रभारी जय भगवान ने बताया कि आरोपी जमालपुर शेखां निवासी अमन उर्फ सोनू को तीन दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने उनकी मांग पर आरोपी को दो दिन का रिमांड और दिया है। उन्होंने बताया कि पहले तीन दिन के रिमांड में आरोपी से लूट की रकम में से 25 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
8 नवंबर को दिन दहाड़े हुई थी लूट
उन्होंने बताया कि अब दो दिन के रिमांड में उससे लूट की बाकी राशि सहित हथियार व बाइक आदि बरामद किए जाएंगे तथा अन्य आरोपियों की तलाश की जाएगी। बता दें कि सोनू ने एक योजना बनाकर अपने चार अन्य साथियों से रेलवे स्टेशन के पास के निवासी हरबिलास गुप्ता के घर से 8 नवंबर को दिन दहाड़े 30 लाख रुपये की लूट की थी।