पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आढ़तियों ने अनाज मंडी में लिफ्टिंग तेज करवाने की मांग उठाई

आढ़तियों ने अनाज मंडी में लिफ्टिंग तेज करवाने की मांग उठाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेहूं का सीजन जोरों पर है। नई व पुरानी अनाज मंडी तथा मिर्च मंडी गेहूं के भरे बैगों से अटी पड़ी है। जिस कारण अनाज मंडी में आवागमन बंद सा हो गया है। जिस कारण आढ़ती, किसान व मजदूर परेशान हो रहे हैं। आढ़तियों ने प्रशासन व मार्केट कमेटी प्रबंधन से मांग की है कि लिफ्टिंग में तेजी लाई जाए ताकि किसान अपनी फसल अनाज मंडी में ला सकें।

अनाज मंडी के बाहर डाल रहे हैं गेहूं

अनाज मंडियों में जगह न होने के कारण किसान अनाजमंडी के बाहर की साथ लगती सड़कों रास्तों पर गेहूं गिरा रहे हैं। जिससे इन सड़कों पर राहगीरों को भी आवागमन में बड़ी परेशानी हो रही है। नई अनाज मंडी व मिर्च मंडी के बीच वाली सड़क पर जिस पर मंदिर, स्कूल व दमकल केंद्र स्थित है वहां आने जाने वालों को भी दिक्कत हो रही है।

दुकानदार सुनील बांसल ने मार्केट कमेटी सचिव को पत्र लिखकर बताया कि मिर्च मंडी रोड पर उसकी किरयाना की दुकान है। जहां पर गेहूं गिराने के बाद झराई की जाती है। उसने बताया कि चूंकि उसका भाई दमे का रोगी है। इससे उसकी तकलीफ और अधिक बढ़ रही है।

नई-पुरानी अनाज मंडी और मिर्च मंडी गेहूं के भरे बैगों से अटी, बाहर गेहूं डालने से राहगीरों को भी आवागमन में आ रही परेशानी

टोहाना। लिफ्टिंग न होने के कारण धान की बोरियों से अटी नई अनाज मंडी।

सुचारू चल रही है लिफ्टिंग

ठेकेदार विकास ने बताया कि अनाज मंडी में लिफ्टिंग सुचारू चल रही है। अब तक करीब दो लाख बैग की लिफ्टिंग की जा चुकी है तथा बुधवार को भी करीब एक लाख बैग की लिफ्टिंग कर दी जाएगी।

साढ़े 5 लाख क्विंटल आवक

मार्केट कमेटी के सहायक सचिव बलवान सिंह ने बताया कि अब तक टोहाना में करीब साढ़े पांच लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। लिफ्टिंग भी बराबर हो रही है।

भट्टूमंडी के लिए सरसों खरीद का शेड्यूल जारी

भट्टूकला| जिला में सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल (100 रुपये बोनस सहित) पर सरसों की खरीद करने का निर्णय लिया है। सरसों की खरीद हैफेड के वास्ते हैफेड द्वारा सहकारी विपणन समिति भट्टू की दुकान नंबर 53 पर अनाज मंडी भट्टू में सीधी किसानों से की जाएगी। बताया कि सरसों की खरीद को सुचारू व नियमित रूप से करने के लिए विभिन्न गांवों के किसानों से तिथि अनुसार खरीद की जाएगी ताकि किसानों को असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को गांव दरियापुर के किसान अपनी फसल को बेचने के लिए अनाज मंडी भट्टूकलां में ला सकते हैं।

3 लाख 11 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद

भूना | गेहूं खरीद एजेंसियों ने भूना मंडी व खरीद केंद्रों पर मंगलवार को 3 लाख 11 हजार 145 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। मार्केट कमेटी के सचिव शिव कुमार ने बताया कि अनाज मंडी भूना में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, एफसीआई व एचडब्लूसी की तीनों एजेंसियों ने 2 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की है। गांव हसंगा के खरीद केंद्र पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 20 हजार क्विंटल, गोरखपुर खरीद केंद्र पर एफसीआई ने 30 हजार क्विंटल, बुवान में हैफेड ने 21 हजार क्विंटल व नहला खरीद केंद्र पर 18 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।

खबरें और भी हैं...