पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन साल से बंद है जमालपुर शेखां का सीएससी

तीन साल से बंद है जमालपुर शेखां का सीएससी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| जमालपुर शेखां

करीब 3 वर्ष पहले गांव जमालपुर शेखां को डिजिटल बनाने के लिए गांव में शुरु किए गए कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) में ऑपरेटर की नियुक्ति न होने से सेंटर बंद हो गया है।

गांव के ग्राम सचिवालय के एक कमरे में सीएससी कार्यालय खोला गया था। इस सेंटर के शुरू होने से ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सरकार द्वारा ऑनलाइन सुविधाएं मिलनी थी। सीएससी केवल एक सप्ताह ही चल पाई। इसके ऑपरेटर के अभाव में सीएचसी का ताला लग गया। ऑपरेटर द्वारा त्याग पत्र देने के बाद पंचायत व प्रशासन यहां पर फिर से ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं कर पाया है। ग्रामीण मनजीत, बलजीत, गगन, देसराज, सुभाष व नछत्तर सिंह आदि ने बताया कि करीब तीन साल पहले गांव में सीएसी सेंटर खोला गया था जबकि तब से आजतक यहां पर स्थाई संचालक की नियुक्ति न होने के कारण सीएससी पूर्ण रूप से बंद पड़ा हुआ है। इसको लेकर उन्हें अपने निजी कार्य जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र के अलावा ई- स्टंपिंग, आधार सक्षम जीवन प्रमाण पत्र और बिजली बिल जमा करवाने व नए कनेक्शन आदि के लिए आवेदन करने टोहाना जाना पड़ता है।

जमालपुर। गांव में बंद पडा सीएससी दिखाते हुए युवा।

एक सप्ताह में होगी नए ऑपरेटर की नियुक्ति : ईडीएम

एनआईसी की ईडीएम शिल्पा ने बताया कि गांव जमालपुर शेखां में सेंटर ऑपरेटर की नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र जमा करवाए गए है। इसकी फाइल प्रक्रिया में है। एक सप्ताह में परिणाम घोषित कर नए ऑपरेटर की नियुक्ति कर सीएससी शुरु करवा दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...