पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टोहाना में 8 डंप सेंटर में से तीन की सफाई

टोहाना में 8 डंप सेंटर में से तीन की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद द्वारा शहर से कचरा एकत्रित करने के लिए आठ प्रमुख डंप सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें हड़ताल के बाद से अब तक तीन पर ही सफाई हो पाई है।

शनिवार को दूसरे दिन नप प्रधान कुलदीप सिंह के नेतृत्व तथा ईओ डॉ. प्रदीप हुड्डा, एमई जयवीर सिंह व एसआई अजैब सिंह की देखरेख में निगरानी समिति संयोजक नरेंद्र गर्ग बंटू, उपप्रधान प्रतिनिधि रविंद्र मेहता, पार्षदों व भाजपा कार्यकर्ताओं वेद जांगड़ा, तिलक भाटिया, राम निवास, जगमेल कटारिया, मिट्ठू सैनी, गणेश सैनी, दीपक खोबड़ा व अमित चड्डा आदि ने पुरानी सब्जी मंडी, जैन समाधी तथा भाटिया धर्मशाला के पास स्थित प्रमुख डंप सेंटरों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इनमें से सब्जी मंडी व जैन समाधी वाले डंप सेंटर को तो पूरी तरह साफ कर दिया गया जबकि भाटिया धर्मशाला वाले डंप सेंटर पर अभी काम बाकी है जबकि बीडीपीओ कार्यालय के बाहर वाले डंप सेंटर पर शुक्रवार को सफाई कर दी गई थी। शनिवार को चलाए गए अभियान के तहत शहर से करीब 10 टन कचरा उठाया गया।

यहां शीघ्र चलेगा अभियान

ईओ डॉ. प्रदीप हुड्डा ने बताया कि शहर के बाकी 5 डंप सेंटरों अग्रसेन चौक, वाल्मीकि चौक, मिर्ची होटल, चंडीगढ़ रोड व भाटिया धर्मशाला पर भी अभियान चलाकर सफाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा शहर में 27 जगह डंपर रखे गए हैं उनकी सफाई भी शीघ्र करवाई जाएगी।

टोहाना। जैन समाधी के पास से गंदगी उठाते पार्षद व भाजपा कार्यकर्ता।

हड़ताली कर्मचारियों ने बस स्टैंड गेट पर सीएम का पुतला फूंका

रतिया। नये बस स्टैंड पर सीएम का पुतला जलाकर रोष जताते नगर पालिका के सफाई व दमकल कर्मी।

रतिया| नगरपालिका में पिछले एक सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे नगरपालिका सफाई व दमकल कर्मियों ने शनिवार को नए बस स्टैंड के गेट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इससे पहले कर्मचारियों ने नगरपालिका से लेकर बस स्टैंड तक शहर में पुतले की शवयात्रा निकाली। विरोध प्रदर्शन में नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ की प्रधान संतरो देवी, जिला पार्षद बीबो इंदौरा, आल हरियाणा पावर कारपोरेशन के खंड प्रधान मलकीत सिंह, सफाई कर्मचारी संघ के सचिव भूप सिंह बिढलान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...