टोहाना | बजरंग स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाडिय़ों ने दूसरी जिला योग प्रतियोगिता में जिले में सबसे अधिक मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। विजेता खिलाडिय़ों ने 14 मेडल जीत कर ओवरऑल ट्राफी भी जीती है। कोच माजिद समैन ने बताया कि भोडियाखेड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में 6 से 10 आयु वर्ग के लड़कों में प्रीतम भाटिया ने प्रथम, भूमि ने द्वितीय व चंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 10 से 13 आयु वर्ग में लड़कों में कपिल शर्मा, कमल शर्मा व निशांत, इसी आयुवर्ग में लड़कियों में वंदना, प्रेरणा व नैन्सी ने, 15 से 22 आयु वर्ग लड़कों में हेमंत कुमार, इसी आयु वर्ग लड़कियों में नीरू तायल, ज्योति रानी, कोमल व आदिति ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जिनका 19 व 20 मई को गोहाना में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।अकादमी निदेशक विनय वर्मा व बजरंग स्कूल प्रधानाचार्या अंजू वर्मा, प्रदीप गोयत, यादराम बांगड, सुखबीर पूनिया, बलिंद्र नैन, सुनीता शर्मा, पिंकी रानी, कोमल, आशा ने सम्मानित किया।