टोहाना | चिकित्सक संगठन आईएमए तथा नीमा से जुड़े चिकित्सकों ने बीट प्लास्टिक पॉल्युशन का संकल्प लिया है। होटल हवेली में आईएमए प्रधान डॉ. एचएस सागु की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ संजीव कुमार ने उन्हें संकल्प करवाया। उन्होंने पॉलिथीन व प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण के बारे में कहा कि इस बारे में केवल वे स्वयं ही जागरूक न हों बल्कि अपने संपर्क में आने वालों को भी जानकारी देकर देश को पॉलिथीन मुक्त करने में सहभागी बनें। आईएमए प्रधान डॉ. एचएस सागु ने बॉयो मेडिकल वेस्ट के बारे में जानकारी दी।