टोहाना| अग्रवाल सभा के प्रधान पद के कुल तीन लोगों ने नामांकन किया है। जिनमें मांगे राम मोदी, कमल जैन व एडवोकेट राजीव गोयल शामिल हैं। अब प्रधान पर सहमति के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके लिए रविवार 20 मई को सुबह 10 बजे होटल हवेली में एक आम सभा का आयोजन किया जाएगा यदि किसी कारणवश सर्वसम्मति नहीं बन पाती तो प्रधान पद के लिए 10 जून को चुनाव होगा। चुनाव अधिकारी नानू राम मित्तल ने बताया कि प्रधान रमेश गोयल द्वारा त्यागपत्र देने के बाद अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी का गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है