पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूची के लिए मतदाताओं से 31 मई तक लिए जाएंगे रंगीन फोटो

सूची के लिए मतदाताओं से 31 मई तक लिए जाएंगे रंगीन फोटो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत निर्वाचन आयोग एवं हरियाणा निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार रंगीन मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिसके लिए मतदाताओं से 31 मई तक रंगीन फोटो लिये जाएंगे। टोहाना विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडलाधीश सरजीत नैन ने किसान विश्राम गृह में आयोजित बैठक में सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे 31 मई तक मतदाताओं से ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के स्थान पर कलर फोटो प्राप्त करें तथा 21 जून से 31 जुलाई तक चुनाव बूथों का निरीक्षण करना भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2019 को आधार तिथि मानकर वांछित पात्र मतदाताओं से फॉर्म नंबर 6 भरवाकर भावी मतदाताओं की सूची तैयार करना सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी बीएलओ विशेष अभियान चलाएं और घर-घर जाकर सर्वे करके 20 जून तक फॉर्म भरवाने सुनिश्चित करें। इस मौके पर कानूनगो राजकुमार, मास्टर ट्रैनर मंजीत सिंह व वेद कुमार सहित बूथ लेवल अधिकारी व सुपरवाइजर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...