भारत विकास परिषद द्वारा 27 मई को टाइफाइड बचाव टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। परिषद के शाखा संरक्षक अनूप कुमार ने बताया कि कल्पना चावला पार्क स्थित विकलांग सहायता केंद्र में आयोजित किए जाने वाले कैंप में बिना लाभ हानि पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी महिला या पुरुष, बच्चा या वृद्ध यह टीका लगवा सकता है। एक बार टीकाकरण करवाने से दो साल तक टाइफाइड से बचाव रहता है।