टोहाना | चोरों ने गीता कॉलोनी के एक घर में घुसकर वहां से हजारों रुपये के गहने व नकदी चुरा ली। पुलिस को दी शिकायत में नरेश कुमार ने बताया कि 12 मई की रात किसी ने उनके घर में घुसकर चोरी कर ली। संभाल करने पर पाया कि चोर वहां से एक एलईडी, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की चेन तथा साढ़े बारह हजार रुपये की नकदी चुरा कर ले गए हैं। शहर पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।