श्रम विभाग एवं श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा अंत्योदय मेला एवं कामगार जागरूकता व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। 19 मई को सुबह 9 बजे मिर्च मंडी में आयोजित किए जाने वाले समारोह में 890 पंजीकृत महिला श्रमिकों को सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी। एसडीएम सरजीत नैन ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला शिरकत करेंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत भवन निर्माण श्रमिकों को जानकारी दी जाएगी।