वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कर्नाटक में सत्य की जीत हुई है तथा तमाम तरह के छल कपट प्रपंच करने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी को मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से अपहरण, घूस तथा खरीद फरोख्त की नीति का खुलम खुला प्रदर्शन किया था उसने लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को खत्म कर दिया था लेकिन यह कांग्रेस के साहस और धैर्य का परिणाम था कि हमारा विश्वास संवैधानिक संस्थाओं में बना रहा तथा भाजपा ने मुंह की खाई। उन्होंने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी झूठ के बल पर जिस सर्वोच्च स्थान पर पहुंच चुकी है।