टोहाना | अग्रवाल सभा के चुनाव में मांगे राम मोदी को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है। हवेली होटल में सभा की आम बैठक कार्यकारी प्रधान रमेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें नामांकन पत्र भरने वाले मांगे राम मोदी, कमल जैन व राजीव गोयल के बीच चुनाव अधिकारी नानूराम मितल व रजनीश जैन ने सहमति के प्रयास किये। करीब दो घंटे के बाद कमल जैन व राजीव गोयल ने मांगे राम मोदी के समर्थन की घोषणा की। अग्रवाल समाज के लोगों ने मांगे राम मोदी को फूल मालाएं डालकर बधाई दी। इस अवसर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट सचिव राधेश्याम गर्ग, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान तरसेम बांसल, एसएस जैन सभा प्रधान नरेश जैन, हरियाणा व्यापार मंडल चेयरमैन सुभाष गोयल, महाराजा अग्रसेन स्कूल समिति प्रधान जगन्नाथ गोयल, सचिव सुरेश सिंगला, वरिष्ठ नागरिक परिषद अध्यक्ष शशिभूषण गुप्ता, दुर्गा कालेज समिति प्रधान राज पंसारी, कृष्ण प्रधान, टेक चंद मोदी, सुखदेव बांसल, जोगी राम जैन, पोला सिंगला, विक्रम गर्ग, कृष्ण गोयल, प्रेम गर्ग, महिला विंग प्रधान रीतू जैन, दयानंद सिंगला, अनिल गर्ग, बजरंग गोयल, राज जैन व सुनील बांसल आदि उपस्थित थे।