पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्रकारों को ऑन द स्पॉट रिपोर्टिंग करनी चाहिए : डॉ. मनोज दयाल

पत्रकारों को ऑन द स्पॉट रिपोर्टिंग करनी चाहिए : डॉ. मनोज दयाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान विश्राम गृह में सामाजिक समरसता व मीडिया की भूमिका विषय पर विश्व संवाद केंद्र संगठन द्वारा देवर्षि नारद मुनि जयंती के उपलक्ष्य में पत्रकार मिलन समारोह व संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य वक्ता गुरु जंभेश्वर विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व डीन डॉ. मनोज दयाल तथा अध्यक्षता हरियाणा व्यापार मंडल के चेयरमैन सुभाष गोयल ने भारत माता व नारद मुनि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता डॉ. मनोज दयाल ने कहा कि नारद मुनि पत्रकार ही नहीं संपादक भी थे। उनकी कार्यशैली भिन्न थी। वे तीनों लोको में भ्रमण करते थे जिससे उनके पास हर तरह की जानकारी होती थी। इसी प्रकार आज के पत्रकारों को भी घर बैठे ही नहीं बल्कि ऑन द स्पॉट रिपोर्टिंग करनी चाहिए जिससे समाचार में पूरे तथ्य आएंगे।

आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख दिनेश पहल, डॉ. शिव सचदेवा, कुश भार्गव व राज जैन ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। मंच संचालन परमजीत सिंह तूर ने किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रेम सिंगला, आरएसएस के नगर कार्यवाह राजेश कुमार, अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन अध्यक्ष निखिल सिंगला, भाजपा शहरी प्रधान सुभाष गर्ग, ईश्वर फौजी, दीपक कुमार, राधेश्याम, नंद किशोर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...