पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अजय जैन बने तेरापंथ जैन सभा प्रधान

अजय जैन बने तेरापंथ जैन सभा प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | तेरापंथ जैन सभा के द्विवार्षिक चुनाव में अजय जैन को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा, कोलकाता के निर्देशानुसार तेरापंथ जैन भवन में नमस्कार महामंत्र के पाठ से शुरू हुई। बैठक में सबसे पहले मंत्री नराता राम जैन उकलाना वाले ने पिछले कार्यकाल की रिपोर्ट तथा कोषाध्यक्ष विजय जैन ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उसके बाद प्रधान सुशील जैन ने अपने कार्यकाल में दिए सहयोग के लिए सभी का आभार जताया तथा कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। तदुपरांत संरक्षक ईश्वर दास जैन, शाम लाल जैन, कंवर सैन जैन व मास्टर राय चंद जैन ने अजय जैन को प्रधान घोषित किया। नवनियुक्त प्रधान ने सभी के साथ तेरापंथ भवन में विराजित साध्वी बसंत के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

खबरें और भी हैं...