पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला से ठगी मामले में तांत्रिक से 5 लाख बरामद

महिला से ठगी मामले में तांत्रिक से 5 लाख बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने ओपरी पराई का खेल खेल कर 27 लाख 21 हजार रुपये ठगने वाले तांत्रिक से पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। जांच अधिकारी एएसआई देवी लाल ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव दरबार खुर्द रेता वाला, कैराना निवासी साजिद उर्फ राजा के घर पर दबिश देकर वहां से 5 लाख बरामद किए हैं। अब आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उसके बाद उसके चाचा शमशुदीन की मौजूदगी में उसके घर से 4 लाख 85 हजार रुपये बरामद किए जबकि आरोपी से 15 हजार पहले बरामद किए गए थे। आरोपी को पहले पांच दिन और उसके बाद तीन दिन का रिमांड और लिया गया था। पुलिस ने महिला के पति डांगरा निवासी प्रेम सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 420, 406 व 508 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।

खबरें और भी हैं...