टोहाना | सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर भाजपा व नगर परिषद ने शहर वासियों से अपील की है कि शहर को साफ करने के लिये श्रमदान शुक्रवार प्रात: 6.30 बजे पुरानी कोर्ट बीडीओ ब्लॉक में एकत्रित हों। ईओ डॉ. प्रदीप हुड्डा ने हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा दिये गए निर्देशों का हवाला देते हुए नप प्रधान कुलदीप सिंह को पत्र लिखकर पार्षदों व अधिकारियों के साथ शहर में सफाई अभियान चलाने का आग्रह किया है।