टोहाना|बिजली निगम द्वारा एक घरेलू उपभोक्ता को करीब सवा सात लाख का बिल भेजा गया है। इतना ही नहीं बिल न भरने पर करीब 21 हजार जुर्माना भी अदा करना होगा। स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी उपभोक्ता राजिंद्र ने बताया कि उन्होंने मार्च तक का बिल जमा करवा रखा है जिसकी रसीद निगम अधिकारियों को दिखाई। इस बार बिजली बिल 7 लाख 13 हजार 777 रुपये भेजा गया है और यदि देय तिथि के बाद भी बिल नहीं भरा जाता है तो इस पर 21148 रुपये जुर्माना भी लगेगा।