अध्यापक और बच्चों ने पपेट बन किया कठपुतली का खेल
टोहाना सिटी। एसवीएम सेकंडरी स्कूल में प्राइमरी कक्षाओं में पपेट शो का आयोजन किया गया। पपेट शो का संचालन अध्यापिका बलप्रीत कौर ने किया। पपेट शो कक्षा में बच्चों को कठपुतली खेल के द्वारा पढ़ाया गया। लॉयन एंड माउस स्टोरी के प्रस्तुतिकरण में शगुन ने लॉयन, रूहानी ने माउस तथा समर ने हैंटर की भूमिका निभाई वहीं थरस्टी क्रो अंशिका ने क्रो व सिमरण, ईशा, अरमान, दिनशान ने सहायक पात्रों की भूमिका अदा की। प्रिंसिपल नीरू सैनी, नीलम भाटिया, उर्मिल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।