टोहाना। एसवाईएल के पानी के लिए जेल भरो आंदोलन के लिए निमंत्रण देते निशान सिंह व अन्य।
भास्कर न्यूज| टोहाना
एसवाईएल का पानी लेना हमारा हक है और उसे हम लेकर रहेंगे। यह बात इनेलो किसान सैल के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कही। वे विभिन्न गांवों में इनेलो बसपा के जेल भरो आंदोलन के लिए निमंत्रण दे रहे थे। उन्होंने गांव डांगरा, लोहाखेड़ा, बिढ़ईखेड़ा, रत्ताखेड़ा, अमानी, मादुआना, गोबिंदपुरा, भोडिय़ाखेड़ा, फतेहपुरी, चंदडखुर्द, चंदडकलां, भोडी, इंदाछोई, दशमेश नगर, बुआन, बोस्ती, ढाणी भोजराज, ढाणी सांचला, भट्टू, डुलट व ढाणी डुलट आदि का दौरा किया।