पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक चोरी करते हुए दबोचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना। सीसीटीवी फुटेज में रेलवे रोड स्थित सेवक रेस्टोरेंट के समीप बनी गली में बाइक चोरी का प्रयास करते युवक को पकड़ते हुए दुकानदार।

भास्कर न्यूज | टोहाना

एक युवक रेलवे रोड स्थित लक्कड़ मार्केट में बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहा था। जिसे लोगों ने देख लिया तथा तुरंत काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के प्रयास में जिला हिसार के गांव खांडा खेड़ी निवासी रवि पुत्र रामफल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपने साथी गांव ललौदा निवासी दीपक व रणजीत और सनी को भी चोरी के प्रयास में शामिल होना बताया। जिस पर पुलिस ने गांव ललौदा में जाकर दीपक व रणजीत को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां न्यायाधीश ने रवि को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर तथा दीपक व रंजीत को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...