परिवार ही उन्नति का आधार: उपाध्याय
टोहाना | डीएवी पब्लिक स्कूल व रयान स्कूल में विश्व परिवार दिवस का आयोजन किया गया। डीएवी पब्लिक स्कूल में कॉमर्स की छात्रा स्नेहा बंसल ने विश्व परिवार दिवस मनाए जाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रथम बार 15 मई 1993 को विश्व परिवार दिवस मनाया गया था। प्राचार्या डॉ. माला उपाध्याय ने कहा कि परिवार ही हमारी उन्नति का आधार है और परिवार के बिना हमारा जीवन अधूरा है। रेयान स्कूल में आयोजित परिवार दिवस पर बच्चों ने फोटो फ्रेम बनाकर उनमें परिवार की तस्वीरें सजाई। प्रबंधक प्रदीप मडिय़ा ने कहा कि परिवार हमारी पहली पाठशाला होती है।